अवध

सावधानः प्रयागराज के हर चौराहे पर मिलेंगे यमराज, हेलमेट नहीं पहनना पड़ेगा भारी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यातायात जागरूकता माह के तहत इन दिनों यातायात पुलिस के तत्वावधान में शहर की बहुचर्चित नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्था प्रयागराज के कलाकार शहर के विभिन्न चौराहों पर अपनी कला के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक कर रहे हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार सुबह आईजी कार्यालय के सामने, एजी ऑफिस, सुभाष चौराहे पर यमराज बने कलाकार ने पुलिस की सहायता से 2 मिनट ट्रैफिक रोक कर लोगों के पास जाकर उन्हें हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया, साथ ही चेताया कि यदि आपने हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाया तो एक बार पुलिस के चालान से आप बच भी जाएंगे, लेकिन हमारा चालान महंगा पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई-बहन गंभीर

यह भी पढ़ेंः सरकारी कार्य में बाधा डालने पर जेई विद्युत ने दर्ज करवाई एफआईआर

इसी के दूसरे सत्र में युवा रंगकर्मी कृष्ण कुमार मौर्य के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक की टीम भी सुरक्षा संकल्प नामक नुक्कड़ नाटक का  मंचन शहर के विभिन्न चौराहे पर किया। नुक्कड़ नाटक में जहां बाइक वालों की कहानी दिखाकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरे दृश्य में कार चलाते समय किन-किन बातों की सावधानियां और सिग्नल की जानकारी होनी आवश्यक है, यह भी बताया गया।

इस दौरान आईजी जोन प्रयागराज राकेश कुमार सिंह, डीएसआई पवन कुमार पांडेय, आशीष मिश्र, नीरज सिंह के अलावा यातायात पुलिस के सारे कर्मचारी मौजूद रहे। कलाकारों में पिंटू प्रयाग, प्रदीप कुमार, हेमलता साहू, कनिष्क सिंह ने अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सह निर्देशन नीतीश कुशवाहा का रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button