मौनी अमावस्याः श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सक्रिय दिखे DCPCके स्वयंसेवक

चेयरमैन और सचिव ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर दिनभर की निगरानी
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हुए शाही स्नान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस एवं जिला अपराध निरोधक समिति (DCPC) ने अहम भूमिका निभाई। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और विभिन्न इकाइयों ने पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यापक सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित किया।
संगम क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों, पांटून पुलों, संगम परेड, काली सड़क के साथ-साथ नगर के मुख्य चौराहों, प्रयागराज जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग, नैनी और झूंसी रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं को स्नान स्थलों, सुरक्षित आवागमन मार्गों और यातायात व्यवस्था की जानकारी देकर भीड़ को नियंत्रित रखा गया, जिससे कहीं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
सेवा कार्यों में विभिन्न थाना और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ समिति के पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों सहित सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में युवा जत्थेदार सदस्यों और गोताखोर दल ने संवेदनशील घाटों पर लगातार निगरानी रखी, जिससे स्नान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित बनी रही।
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत जर्मन रेमेडीज के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. संतोष कुमार यादव और डॉ. दीपा यादव ने श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। वहीं महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने महिला श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया।
इसके अतिरिक्त कैंप, शिविर, ड्यूटी, जलपान और भंडारे की व्यवस्थाएं भी समिति के सदस्यों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की गईं। रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर जनसंपर्क अधिकारी शोएब आलम के नेतृत्व में टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों की सहायता की।
समिति के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से मौनी अमावस्या का शाही स्नान पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसकी श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
सेवा कार्य में थाना कमेटी मुट्ठीगंज प्रभारी सचिन केसरवानी, धूमनगंज प्रेमचंद स्वर्णकार, करेली क्षेत्र प्रभारी मनीष कुमार निषाद, शाहगंज योगेश चौरसिया, हंडिया राम सजीवन, कोरांव नरेंद्र मिश्रा, मेजा हरिशंकर यादव, करछना संजय मिश्रा, खीरी सुभाष चंद्र जायसवाल, कोतवाली श्रवण कुमार गौड़, अतरसुइया राजेश निषाद खन्ना, झूसी हेमलता श्रीवास्तव, नैनी अखिलेश सिंह राज, औद्योगिक क्षेत्र सुधीर कुमार, करनैलगंज अनुपम विश्वकर्मा, सराय इनायत सीमा देवी एवं कीडगंज अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रहे।

