उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

भदोही: साइकिल यात्रा निकाल मतदाताओं को किया जागरुक, बढ़ाया उत्साह

भदोही (संजय सिंह). राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष साइकिल यात्रा आयोजित की गई। इस प्रेरक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया।

साइकिल यात्रा गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू होकर सोनखरी, थानीपुर, इब्राहिमपुर, ज्ञानपुर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय सरपतहां पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने “मेरा भारत, मेरा वोट” और “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। साइकिल यात्रा के दौरान केशवपुर, सरपतहां, ज्ञानपुर देहात, दुर्गागंज त्रिमुहानी और ज्ञानपुर नगर क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। प्रतिभागियों ने जागरूकता बढ़ाने के लिए नारे भी लगाए।

इस अभियान में क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के साथ डॉ. एस.एस. यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, जयप्रकाश दुबे, श्याम सुंदर बिंद, फैसल अंसारी, रोहित बिंद, हिमांशु बिंद और अन्य दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन पुलिस लाइन ज्ञानपुर में हुआ, जहां उपस्थित नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button