उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भदोही साइकिलिंग क्लब सम्मानित

भदोही (संजय सिंह). सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में भदोही साइकिलिंग क्लब को उनके जागरूकता अभियान में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने क्लब के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब लंबे समय से प्रत्येक रविवार को स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन शैली और मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक संदेश पहुंचा रहा है।
क्लब के सदस्य शासन और प्रशासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और जनता तक जागरूकता फैलाने में सहयोग करते हैं। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


