अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

Republic day से पहले आरपीएफ का हाई अलर्ट, शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे DIG

स्टेशन परिसर की व्यवस्था और सुरक्षा का लिया जायजा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेलवे सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए शनिवार देर रात आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त/डीआईजी एम. सुरेश ने शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का अचानक रात्रि निरीक्षण किया। निरीक्षण की अचानक घोषणा से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बढ़ गई।

डीआईजी ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, आउटर एरिया और अन्य सुरक्षा बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आरपीएफ चौकी इंचार्ज आर.एस. ध्यानी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस औचक रात्रि निरीक्षण से आरपीएफ कर्मियों में अतिरिक्त सतर्कता देखने को मिली। रेलवे प्रशासन का यह कदम गणतंत्र दिवस के दौरान स्टेशन की सुरक्षा और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button