अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

लालगंजः पुराने कुएं का मलबा गिरने से चार मजदूर दबे

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). लालगंज तहसील के घरौरा गांव में रविवार दोपहर एक पुराने पंपिंग सेट के कुएं में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के समय चार मजदूर कुएं से ईंट निकाल रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी और ईंट गिर गई, जिससे वे दब गए।

मृतकों में दीपक शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर धीरज गंभीर रूप से घायल था, उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी दो मजदूर आकाश और अन्य घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, घरौरा गांव निवासी शमशाद पुत्र शहाबुद्दीन ने पुराने कुएं से ईंट निकालने के लिए बगल के गांव धनीपुर और रामपुर खजूर के मजदूरों को बुलाया था। बालू और मिट्टी की वजह से उपर से मलबा गिर गया, जिससे चारों मजदूर दब गए।

परिवार और ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button