अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

हर्षोल्लास फहराया तिरंगा, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया जोश

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). 77 गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सुरेशचंद्र पटेल विद्या मंदिर, देवीगढ़, जलेसरगंज में गणतंत्र दिवस पर प्रबंधक सुरेशचंद्र ने अतिथियों के साथ तिरंगा फहराया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी।

आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में जोश भरने का कार्य किया। बच्चों ने स्वागत गीत से लेकर नाटक, ग्रुप डांस, देशभक्ति गीत पर डांस, राधा-कृष्ण डांस, शंकर-पार्वती डांस के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूल की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाध्यापक पवन कुमार मौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस कार्यक्रम में संस्थापक पवन कुमारपटेल, अध्यक्ष कपिल कुमार पटेल, अजय कुमार पटेल, अनुज कुमार, चंद्रेश सरोज, प्रदीप यादव, केके सर, निखिल, फरमान, कल्पना, सोनाली, रंजना, पारुल, खुशबू, त्रिशा, श्रेया, रोशनी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस का समापन वंदे मातरम से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button