अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

भवंस मेहता विद्याश्रम में रिपब्लिक डेः देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का दिखा संगम

कौशांबी/प्रयागराज (आलोक गुप्ता). भवंस मेहता विद्याश्रम, भरवारी में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक उत्साह की झलक देखने को मिली। समारोह के मुख्य अतिथि एम.सी. चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल (प्रयागराज) थे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य—वशिष्ठ तिवारी, निदेशक संदीप सक्सेना और प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना—ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि ने ली। दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से समारोह को और गरिमा मिली।

छात्रों ने योगाभ्यास, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों—महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आज़ाद—के आदर्शों का स्मरण कराया और छात्रों को उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

निदेशक संदीप सक्सेना ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वे स्वतंत्रता की रक्षा करें और अनुशासन, परिश्रम तथा राष्ट्रभक्ति को जीवन का मूल मंत्र बनाएं। प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना ने संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करने का संदेश दिया। इसी अवसर पर स्कूल का भव्य स्टडी रूम भी उद्घाटित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को शुभकामनाएँ दी गईं और मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, कोऑर्डिनेटर नसीम अंसारी, शिक्षक अवधेश मिश्रा और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन मंझनपुर में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।  रिजर्व पुलिस लाइन मंझनपुर में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने योगा और ग्रुप डांस प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम और आकर्षक एवं भव्य बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button