अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

NSK इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखी बहुमुखी प्रतिभा

एसीबी बारा ने किया सालाना समारोह का आगाज, बच्चों को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गुरुवार को शंकरगढ़ स्थित एन.एस.के. इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) निकिता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया और विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा, खेल और संस्कृति का संतुलन ही जीवन को समृद्ध बनाता है, और उन्हीं गुणों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से वार्षिकोत्सव में सक्रिय भागीदारी करने और विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक शामिल होने का आह्वान किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया, और परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।

प्रबंधक ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को जीवन में हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह, शिक्षकगण और संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे, जिनमें प्रदीप सिंह, राममिलन, हीरालाल चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव, देवराज कुशवाहा, इमरान अहमद, आभा मिश्रा, रेखा सिंह, रीता सुपारी, रीना गोस्वामी, हेमराज मिश्रा, विजय शंकर मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, कमलाकर सिंह, पुष्पराज सिंह, राजेश सिंह, संदीप सिंह, एल.एन. वर्मा, शिवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रोहित सिंह तथा शिक्षिकाएं कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, माया सिंह, सोनाली पांडे और हीरा पांडे शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button