अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

शंकरगढ़ में डिजिटल साक्षरता को नई दिशा, न्यूनतम शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा का अभियान शुरू

प्रयागराज (आलोक गुप्ता).  जनपद प्रयागराज के विकासखंड शंकरगढ़ के शिक्षक नगर मोहल्ले में स्थित चंद्रशेखर आजाद ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने न्यूनतम शुल्क पर कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए गठित सर्वे एवं प्रचार टीम, जिसमें टीम हेड पुष्पेंद्र सिंह और बी.के. वर्मा शामिल हैं, गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत करा रही है। टीम अभिभावकों और छात्रों को कम खर्च में कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि तकनीकी ज्ञान की कमी के कारण कोई भी छात्र पीछे न रह जाए।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने शंकरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना करते हुए सर्वे टीम को बधाई दी। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ग्रुप ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल प्रतिमा श्रीवास्तव और डायरेक्टर डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षिका अनन्या केसरवानी, श्रुति केसरवानी, अतुल श्रीवास्तव, प्रगति सिंह, हिमांशी सिंह और हर्ष मिश्रा सहित कई शिक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्थान का यह अभियान क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button