Meri Mati Mera Desh: डायट परिसर में प्रशिक्षुओं ने ली पंच प्रण की शपथ
डायट प्राचार्य की अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). आजादी के अमृत महोत्सव के समापन बेला पर मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) एवं हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अमृतकाल के पंच प्रण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अमृत काल के पंच प्रण की शपथ डायट प्राचार्य (उप शिक्षा निदेशक) राजेंद्र प्रताप ने दिलाई। डायट कैंपस में प्रातःकाल मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) व हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत उत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा डायट कैंपस में उपस्थित समस्त वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता, कार्यालय स्टाफ और समस्त प्रशिक्षुओं (2021 एवं 2023) को अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
| Har Ghar Tiranga: आनलाइन आर्डर करें तिरंगा, घर तक पहुंचाएगा डाकिया |
| Meri Mati Mera Desh: कल से शुरू हो जाएगा उत्सव, हर घर पर लहराएगा तिरंगा |
शपथ में विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता के साथ नागरिकों के कर्तव्य का भाव की प्रतिज्ञा ली गई। इसके साथ ही शपथ लेते हुए फोटो और वीडियो भी भारत सरकार की बेवसाइट पर भी अपलोड किए गए। अमृतकाल के पंचप्रण के के शपथ ग्रहण में वरिष्ठ प्रवक्ता शिवनारायण सिंह, विपिन कुमार, तरन्नुम असदी, रत्ना यादव, ममता यादव, प्रवक्ता डा. अमित सिंह, विवेक त्रिपाठी, डा. अब्दुल मोहयी, अखिलेश सिंह, ऋचा राय, शबनम, वर्तिका कुशवाहा, विपिन कुमार, डीएनएस से रोशन लाल शर्मा, हरिकेश यादव, संजय यादव, गगन चंद्र गौतम, एसपी सिंह, उत्कर्ष सिंह, अजय यादव, वीरेंद्र कुमार, सुभाषिनी, अमिता तिवारी, प्रशिक्षु विपिन कुमार कुशवाहा समेत दोनों बैच के प्रशिक्षु शामिल हुए।
| करंट की चपेट में आया मलाक चौधरी का युवक, नहीं बची जान |
| पुलिस की नाक के नीचे चलता रहा देह व्यापार, ढाबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी |


