अवधउत्तर प्रदेश समाचारबुंदेलखंडराज्य

शोकाकुल परिवार से मिलने बरगढ़ पहुंचीं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी

अपहरण के बाद की गई थी 13 वर्षीय आयुष केसरवानी की हत्या

प्रयागराज/चित्रकूट (आलोक गुप्ता).  पूर्व सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को समीपवर्ती जनपद चित्रकूट के बरगढ़ पहुंचकर शोकाकुल अशोक केसरवानी के परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद ने कहा, कलेजे के टुकड़े का छिन जाने का कष्ट असहनीय होता है। बीते दिनों अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।

दोपहर बाद पहुंची डा. रीता बहुगुण जोशी ने परिवार को ढांढस बंधाया। घर की महिलाओं से मुलाकात की। कहा, प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव कार्यवाही की जाएगी। अपराधियों की जहां जगह है, उन्हे वहीं भेजा जा रहा है।

डा. रीता जोशी ने कहा, सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक आरोपी का एनकाउंटर हो चुका है और बाकी दोषियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इसी मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही पीड़ित परिवार व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और पीड़ित परिवार की मांगों से अवगत कराया था।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बरगढ़ निवासी व्यापारी अशोक केसरवानी के पुत्र आयुष की जघन्य हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button