अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

मऊआइमा थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिला अज्ञात युवती का शव

प्रयागराज (धीरेंद्र केसरवानी). प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़ में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही थाना मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की उम्र, पहचान और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के गांवों और थानों को भी सूचित कर दिया गया है, जिससे गुमशुदगी से संबंधित किसी रिपोर्ट का मिलान किया जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

थाना मऊआइमा के प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस युवती की पहचान या घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करे। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button