अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

Ultratech Cement: नाटक प्रस्तुत कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

अल्ट्राटेक सीमेंट बारा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के बारा प्लांट परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन यूनिट हेड सुधीर शर्मा ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता लॉजिस्टिक्स हेड शिवम चौरसिया ने की।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी हेड रोड ऑपरेशन सर्वेश दुबे एवं लॉजिस्टिक्स टीम ने संभाली।

कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा, सेफ्टी हेड रवि शुक्ला, लॉजिस्टिक ऑफिसर सुदर्शन चतुर्वेदी सहित अरुण शुक्ला, अनुपम, रमापति, अवनी, धीरज तथा सभी ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए, जिससे सभी उपस्थित जनों को जिम्मेदार और सतर्क परिवहन के प्रति प्रेरित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button