बंधवा की समस्याओं का निदान होने तक जारी रहेगा भाकियू का धरना

आठवें दिन भी ग्राम बंधवा में जारी रहा धरना
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम बंधवा की विभिन्न समस्याओं को लेकर जारी भाकियू (टिकैट) का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष यतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, समस्याओं का निदान होने तक प्रदर्शन चलता रहेगा।
धरना के आठवें दिन, गुरुवार को किसानों/मजदूरों ने पंचायत से निर्णय लिया कि जब तक गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक महापंचायत अनवरत चलती रहेगी। गौरतलब है कि किसान और मजदूर गांव में काली सड़क, वन विभाग द्वारा दी गई नोटिस, वाटर टैंक के संचालन और गोशाला निर्माण की मांग को लेकर धरनारत हैं।
इस मौके पर जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, कन्हैयालाल सिंह, राघव सिंह, दीपू सिंह, संतोष कुमार सिंह, गोलू सिंह, सूर्यभान, रामनारायण सिंह, लल्लू सिंह, मान बहादुर सिंह, मेवालाल सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, समयलाल सिंह, रामनिरंजन, नरेंद्र कुमार, धर्मदास, कृष्ण बहादुर सिंह, अनुराग सिंह, शिवप्रसाद सिंह, बालकृष्ण पाल, बलराम सिंह, अनुजप्रताप सिंह, अजय, राजेश्वर सिंह, हनुमत सिंह, श्याम बिहारी, चंद्रमा, सूर्यप्रताप सिंह, प्रेमदयाल सिंह, देवेंद्र, यज्ञभान सिंह, सत्यदेव सिंह, रामकैलाश, शिवशंकर सिंह आदि शामिल रहे।


