उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

डीएम की स्थलीय जांच में कम मिला स्टांप शुल्क, जांच के निर्देश

भदोही (संजय सिंह). जिले में राजस्व हितों की सुरक्षा और स्टांप शुल्क की पारदर्शी वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तहसील भदोही क्षेत्र में पंजीकृत तीन प्रमुख विक्रय विलेखों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई स्टांप देयता की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए की गई।

निरीक्षण के दौरान मौजा रजपुरा स्थित एक विक्रय विलेख तथा चौरी रोड पर हनुमान बाग मंदिर के समीप मिश्रा फिलिंग स्टेशन से संबंधित दूसरे विलेख का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में दोनों मामलों में भूमि का मूल्यांकन अभिलेखों में दर्ज विवरण के अनुरूप पाया गया और स्टांप शुल्क सही ढंग से अदा किया गया था।

हालांकि, सरोर्ई मार्ग पर चैम्पो कारपेट के पीछे स्थित विक्रय भूमि के मामले में स्टांप शुल्क देयता में कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने स्पष्ट किया कि विक्रय विलेखों में स्टांप शुल्क, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण से संबंधित समस्त प्रक्रियाएं शासन की मंशा और नियमों के अनुसार ही संपादित की जाएं। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता को अस्वीकार्य बताया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार, तहसीलदार भदोही मिश्री सिंह चौहान, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार तथा संबंधित क्षेत्र के लेखपाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button