पुण्यतिथि पर याद किए गए एसएलबी कालेज के संस्थापक
प्रयागराज (आरके सिंह). एसएलबी इंटर कालेज चनैनी (करछना) में मंगलवार को संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह ने विद्यालय के संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। प्रबंधक निर्मल सिंह ने कहा, वह विद्यालय के संस्थापक और अपने पिता के बताए मार्ग पर चलकर संस्थान को नई ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं।
उनके पिता और एसएलबी कालेज चनैनी के संस्थापक एक साधारण किसान से ताल्लुक रखते थे, लेकिन अपने मिलनसार स्वभाव व त्याग के कारण समाज में उनकी ख्याति थी। शैक्षिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने गांव में ही साइंस कालेज की स्थापना की।
आज इस कालेज में पढ़कर निकलने वाले बच्चे सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, सेना आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना और अपने विद्यालय नाम ऊंचा कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय परिवार के अखिलेश सिंह, विजिलेस सिंह, राजन सिंह व दयाराम मौजूद थे।
यह भी पढ़ेंः Divisional Commissioner ने पहले कागज पर फिर मौके पर जाकर देखी माघ मेले की तैयारी
यह भी पढ़ेंः Mirzapur Range: यातायात माह में 58616 वाहनों का चालान, 21.92 लाख रुपये जुर्माना वसूला
