अवध

निषादराज पार्क में अविलंब बढ़ाएं श्रमिकों की संख्या, कार्यों की लगातार करें मानीटरिंग

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने यूपीआरएनएसएस, यूपी सिडको, आवास विकास, यूपीपीसीएल, राज्य निर्माण निगम लिमिटेड, सेतु निगम, गंगा प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रक के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों को उपलब्ध धन के सापेक्ष गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ेंः रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं

यह भी पढ़ेंः यह भारत की क्षमता और सामर्थ्य को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने का समयः मोदी

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निरंतर फील्ड भ्रमण कर निर्माण कार्यों का देखरेख करते रहें। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को विभागों से समन्वय बनाकर विद्युत कनेक्शन आदि की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएं। सरकारी भवन, हाईराइज बिल्डिंग, होटल, कोचिंग संस्थान व अस्पतालों में फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर में बन रहे निषादराज पार्क में श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसटीपी के निर्माण कार्य को शीघ्रता से कराने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जीतेंद्र कुमार सहित सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button