पार्षद निक्की कुमारी ने बदला पालाः बसपा में नहीं मिला सम्मान, इसलिए की साइकिल की सवारी
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). वार्ड संख्या सात, राजापुर से बहुजन समाज पार्टी की पार्षद निक्की कुमारी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। चौक महानगर कार्यालय पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि की उपस्थिति में पार्षद निक्की कुमारी ने अपने साथ दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
निक्की कुमारी ने बसपा पर उपेक्षा और अपेक्षाकृत सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इफ्तेखार हुसैन ने निक्की कुमारी को लाल-हरे रंग के साइकिल निशान से सुसज्जित पट्टा पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने निक्की कुमारी का जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। बसपा अब भाजपा की बी टीम के रुप में कार्य कर रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ही जनता की आवाज़ बुलंद करने को डटकर खड़ी रहती है। आम जनता का रुझान भाजपा को हटाने पर है।
यह भी पढ़ेंः नहरों में टेल तक पहुंचाएं पानी, सिल्ट सफाई की जांच का आदेश
यह भी पढ़ेंः माघ मेलाः नियमित अंतराल पर ड्रोन करेगा कार्यों की निगरानी
यह भी पढ़ेंः निषादराज पार्क में अविलंब बढ़ाएं श्रमिकों की संख्या
निवर्तमान महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि ने बसपा पार्षद निक्की कुमारी के सपा में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही इस बार सपा सभी 100 वार्डों में जीत का परचम लहराएगी। मिनी सदन में इस बार सपा पूर्ण बहुमत से क़ाबिज़ होगी। कहा, सपा से महापौर का चुनाव लड़ने वाले लगभग पचास आवेदन आ चुके हैं। इसी प्रकार एक एक वार्ड से दर्जन भर लोगों ने फार्म लिए हैं। कौन महापौर का प्रत्याशी होगा, इसका निर्णय गठित कमेटी में सर्वसम्मति से किया जाएगा।
पार्षद निक्की कुमारी ने कहा, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सब को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। बसपा में मूल सिद्धांत को दरकिनार कर दिया गया है। अब, वह सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले और बहुजन समाज के मूल सिद्धांत से भटक कर भाजपा के विघटन वाले सिद्धांत पर चल पड़ी है। बसपा में किसी का सम्मान नहीं है। यही कारण है कि पांच वर्षों से बसपा में उपेक्षित व घुटन हो रही थी।
इस मौक़े पर मोइन हबीबी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, जीतेंद्र कुमार शेरु, शुभम कुमार, सीमा सोनकर, सुषमा पाल, सुजीत कुमार, संचित कुमार, चेतन वर्मा, इमरान अंसारी, सैय्यद मोहम्मद हामिद, मोहम्मद सऊद, मोहम्मद हसीब, साहेबे आलम, विशाल निषाद, पितांबर कुमार, आशीष कुमार, राजकुमार पटेल, मोहित कुमार, प्रियम यादव, रफी अहमद, राहुल पासी, आकाश तिवारी, अंकित पटेल, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
