अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

महाशिवरात्रि पर शंकरगढ़ बाजार में खूब बंटी ठंडई, लगा शिव का जयकारा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शंकरगढ़ बाजार में श्रद्धा और सेवा भाव से ओतप्रोत ठंडई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवभक्तों के लिए ठंडई प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे पर्व की पावनता के साथ आपसी सौहार्द और सामाजिक सहभागिता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन शंकरगढ़ के सदर बाजार क्षेत्र में डाकखाना के समीप किया गया। अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और शिवभक्त शामिल हुए। लोगों ने सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और महाशिवरात्रि के पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की थी, जिसे क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजेंद्र केसरवानी उर्फ राजू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और सहयोग के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

इस अवसर पर स्थानीय कस्बावासियों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा और ठंडई वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button