डीजल, पेट्रोल पंप आउटलेट के लंबित प्रकरणों का अतिशीघ्र करें निपटाराः जिलाधिकारी
प्रतापगढ़ (the live ink desk). डीजल और पेट्रोल पंप के रिटेल आउटलेट की स्थापना के लंबित मामलों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने लंबित मामलों की जानकारी ली। विभागीय अफसरों ने बताया कि डीजल/पेट्रोल पंप रिटेल आउटलेट स्थापना के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के आठ आवेदन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड प्रयागराज से आठ आवेदन और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड कानपुर से पांच आवेदन लंबित हैं।
Also Read: रानीगंज पुलिस की गिरफ्त में आया फरार सिद्धदोष बंदी
Also Read: तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Also Read: नहरों में टेल तक पहुंचाएं पानी, सिल्ट सफाई की जांच का आदेश
जिलाधिकारी ने डीजल/पेट्रोल पंप रिटेल आउटलेट की स्थापना के संबंध में उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी, पुलिस विभाग, अग्निशमन, विद्युत, वन, आबकारी, जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की अभी तक एनओसी लंबित है, तत्काल उसका निराकरण कर आनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता न बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश पटेल मौजूद रहे।
