अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

अल्ट्राटेक ने निभाया सामाजिक दायित्व, 87 बच्चों को मिला स्कूल बैग और वाटर बाटल

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). विकास खंड शंकरगढ़ के कपारी गांव स्थित सपेरा बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन UltraTech Cement Limited की यूनिट बारा सीमेंट वर्क्स द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत एवं आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कुल 87 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

कंपनी की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बुनियादी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी नियमित उपस्थिति और अध्ययन के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कंपनी के एचआर हेड सुधीर कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संस्थान सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सशक्त समाज की आधारशिला मानते हुए कंपनी भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

विद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button