उत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरभारतराज्य

Google Map ने सोनप्रयाग के घने जंगलों में भटकाया, SDRF ने किया रेस्क्यू

The live ink desk. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में सोनप्रयाग मार्ग पर जंगल क्षेत्र में रास्ता भटक गए मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने देर रात सुरक्षित बाहर निकाला। गूगल मैप के निर्देशों पर वैकल्पिक रास्ते की ओर मुड़ने से वह मुख्य मार्ग से भटककर दुर्गम वन क्षेत्र में पहुंच गया था।

थाना सोनप्रयाग से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तत्काल सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रात्रि के अंधेरे और घने जंगल के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने लगभग दो किलोमीटर तक पैदल तलाशी अभियान चलाया और मुनकटिया से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे फंसे व्यक्ति को खोज निकाला।

पूछताछ में पता चला कि 62 वर्षीय राजभवन कोल, निवासी जिला सीधी (मध्यप्रदेश), यात्रा के दौरान डिजिटल मैप (Google Map) पर भरोसा कर कच्चे मार्ग की ओर मुड़ गए थे, जिससे वे घने जंगल में भटक गए।

एसडीआरएफ ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में केवल चिन्हित मार्गों का ही उपयोग करें और अपरिचित रास्तों पर डिजिटल नेविगेशन के बजाय स्थानीय जानकारी को प्राथमिकता दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button