अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

एक सप्ताह बाद मिला शंकरगढ़ के लापता युवक का शव

शिनाख्त होते ही घर में पसरा मातम, कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास बरामद हुई लाश

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिले के शंकरगढ़ ( Shankargarh) थाना क्षेत्र में 17 फरवरी से लापता युवक का शव सोमवार सुबह बरामद हुआ। कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास मिले अज्ञात शव की पहचान कृष्णा उर्फ छोटू (26) पुत्र स्व. सुरेश आदिवासी, निवासी टंडनवन के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार शव जमीन के भीतर दबा मिला, जो संभवतः खेत में जेसीबी से खुदाई के दौरान बाहर आया। कई दिन पुराना होने के कारण शव सड़ी अवस्था में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहचान की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट और अन्य परिस्थितियों को आधार बनाकर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button