ताज़ा खबरभारत

अश्लील कंटेंट परोसने वाले पांच OTT प्लेटफार्म पर प्रतिबंध

नई दिल्ली. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री के प्रसारण को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पांच ओटीटी सेवाओं की पहुंच भारत में अवरुद्ध कर दी है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिन प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाई गई है, उनमें मूड एक्स वीआईपी, कोयल प्ले प्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू (MoodX VIP, Cuckoo Play Pro, Digi Movieplex, Feel and Jugnoo) शामिल हैं। इन मंचों पर बिना पर्याप्त निगरानी व्यवस्था के अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराए जाने और प्रचलित आईटी नियमों के उल्लंघन के आरोप पाए गए थे।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित होने वाली सामग्री को लेकर निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का यह कदम संकेत देता है कि ऑनलाइन कंटेंट के नियमन को लेकर अब निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button