अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

Prayagraj: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दो लेखपाल गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). राजस्व प्रकरण में अनुकूल आख्या लगाने और निर्माण कार्य न रुकवाने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सोरांव तहसील के दो राजस्व लेखपालों को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायत ग्राम लाई आनापुर, थाना नवाबगंज निवासी अभयराज यादव ने दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी नानी द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67(ए)(1) के अंतर्गत दाखिल प्रकरण में रिपोर्ट लगाने के बदले रुपये की मांग की गई।

शिकायत के सत्यापन के बाद 26 फरवरी 2026 को निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय ट्रैप टीम ने शिवपुर मलाका, लखनऊ रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के पास कार्रवाई की। टीम ने राजशेखर सिंह, राजस्व लेखपाल (क्षेत्र मलाक हरहर, तहसील सोरांव) को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

इसी तरह राजस्व निरीक्षक जूही मिश्रा (क्षेत्र टिकरी, तहसील सोरांव) को सहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना शिवकुटी, कमिश्नरेट प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो संबंधित नागरिक हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button