अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

नगर पंचायत शंकरगढ़ में लगा है शिविर, बनवाएं आयुष्मान गोल्डेन कार्ड

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 27 फरवरी 2026 को नगर पंचायत शंकरगढ़ में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) शंकरगढ़ प्रशासन ने वार्डवार सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की ड्यूटी लगाई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। संबंधित एएनएम को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात सीएचओ का पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्ड जनरेशन

निर्देशानुसार सभी सीएचओ पहले अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कर दैनिक गतिविधियां संपादित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से नगर पंचायत शंकरगढ़ में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड जनरेट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान पात्र परिवारों को निःशुल्क उपचार सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

वार्डवार प्रभारी एवं संपर्क विवरण

  • वार्ड 1, चिकन टोला – श्रीमती सुमन सिंह कुशवाहा, श्रीमती आरती (मो. 8382836548)
  • वार्ड 2 – आर.के. सिंह (मो. 9935381690), सहयोगी: श्रीमती शिल्पा पांडे, श्रीमती शिवानी
  • वार्ड 3 – श्री पप्पू भारतीय (मो. 9935158905), सहयोगी: श्रीमती नेहा सिंह, श्री अभिषेक जायसवाल
  • वार्ड 4, लालापुरवा – श्री अतुल यादव (मो. 9415501146), सहयोगी: श्री अनुराधा सिंह, श्रीमती राधा सिंह
  • वार्ड 5 – श्री कमलेश द्विवेदी (मो. 9327454238), सहयोगी: श्री आंचल, श्रीमती सुष्मिता राज
  • वार्ड 6 – श्री राम पाल (मो. 8175015167), सहयोगी: श्रीमती निष्ठा सिंह, श्रीमती खुशबू सिंह
  • वार्ड 7, मोदी नगर – श्री चंद्रा केशवानी (मो. 9839355350), सहयोगी: कु. खुशबू, श्रीमती प्रियंका
  • वार्ड 8, पटेल नगर – श्री मोहित सिंह (मो. 9161339054), सहयोगी: श्री अम्बुज सचान, श्रीमती सरिता सिंह
  • वार्ड 9 – श्री सतीश त्रिपाठी (मो. 7007062660), सहयोगी: श्री आदित्य बाघला, श्री सावंत निवी
  • वार्ड 10 – श्री मानपुराण (मो. 9636723441), सहयोगी: श्री मुकेश कुमावत, श्री पंकज मिश्रा
  • वार्ड 11, सिंधी टोला – श्री जानू (मो. 9984091921), सहयोगी: श्री आकाश मिश्रा, श्रीमती प्रियंका
  • वार्ड 12, सदर बाजार – श्री दीपक केसरवानी (मो. 8423241472), सहयोगी: कु. पूजा देवी, श्रीमती साक्षी सिंह

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button