पीएमएनएएम मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 172 ने दर्ज कराई उपस्थिति
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 18 युवाओं का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए नोडल प्रधानाचार्य सत्यदेव दुबे ने बताया कि सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ज्ञानपुर, फत्तूपुर) में एक दिनी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशुता मेला (पीएमएमएएम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल आठ निजी कंपनी ने प्रतिभाग किया।
इस मेले में 172 अभ्यर्थियों ने भाग किया, जिसमें से ऑन द स्पॉट 18 अभ्यर्थियों का चयन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशुता मेला (पीएमएनएएम) के लिए किया गया।
यह भी पढ़ेंः कातिलाना हमला और दुष्कर्म के प्रकरण में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़ेंः कप्तान ने सुनी जनता दर्शन में आए लोगों की पीड़ा
यह भी पढ़ेंः जब ट्रांसफार्मर खराब था तो मोटर और स्टार्टर कैसे बदल दिया!
संस्थान के प्रधानाचार्य सत्यदेव दुबे ने बताया कि वृहद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशुता मेला (पीएमएनएएम) मेले के द्वारा अभ्यर्थियों को योजित किया जा रहा है, साथ ही कार्यालय के द्वारा भी अभ्यर्थियों को नियोजित करने की अनवरत प्रक्रिया चलती रहेगी। सेवायोजन विभाग से सेवायोजन अधिकारी शिवानी मिश्रा, लव कुमार मिश्र, लायक हुसैन, वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रभाकर, प्रतिमा मौर्या, रंजन कुमार, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार, मनमोहन कुमार, आयुष कुमार, कृपाशंकर यादव और सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
