उत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरबुंदेलखंडराज्य

कानपुर–सागर हाईवे पर हादसा: डंपर की टक्कर से दो भाइयों की मौत

The live ink desk.  कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मृत्यु हो गई। घटना काली पहाड़ी के पास उस समय हुई जब तेज गति से आ रहे डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के लवकुश नगर थाना क्षेत्र स्थित रामूपुरा गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा (40) और उनके चचेरे बड़े भाई अनंतराम (45) थे। दोनों सोमवार को महोबा जिले के मकरबई गांव से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है तथा प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मुन्ना कुशवाहा की पांच संतानें हैं—तीन बेटियां ऊषा, मानकुंवर और गंगा, तथा दो बेटे भोला और रितिक। बड़ी बेटियों ऊषा और मानकुंवर की गोद भराई हो चुकी है और जून माह में दोनों का विवाह एक साथ प्रस्तावित था। वहीं अनंतराम के दो पुत्र भूपेंद्र और उदयभान हैं।

त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button