अपराध समाचारअवधराज्य

Prayagraj: फांसी के फंदे पर लटकता मिला प्रतियोगी छात्र

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गंगानगर (गंगापार) के फूलपुर थाना क्षेत्र के वीरकाजी गांव में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव उसके घर के भीतर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवाकांत मिश्रा (26) पुत्र अरविंद कुमार अकेला निवासी वीरकाजी के रूप में हुई है। उनके पिता दिल्ली में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि शिवाकांत अपनी मां के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button