अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

Road Accident:  अलग-अलग हादसों में गई दो की जान

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गंगानगर के झूंसी थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसे बीते 24 घंटे के दरम्यान हुए। मृतकों में एक महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झूंसी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय लीला उर्फ खोजापुर गांव निवासी महेश चंद्र (35), पुत्र लालाराम की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना मंगलवार देर रात की है। झूंसी क्षेत्र के ईशीपुर मलावा खुर्द गांव निवासी चन्द्रकली (60), पत्नी रामदुलार कुशवाहा, को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button