उत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलराज्य

Yamuna Expressway: बेकाबू बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत

The live ink desk. यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना माइलस्टोन 141 के समीप सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से टक्कर मार दी।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार टक्कर की तीव्रता से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। मृतकों में दिनेश, उनकी पत्नी सुनीता, विजय और उनकी पत्नी पिंकी बघेल की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी मृतक राजस्थान के गंगोली, राजाखेड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

घटना में कार चालक वीरेंद्र सहित मनोज, आर्यन, अंशु, विजय के पुत्र लक्ष्य, पुत्री प्राची और उनकी साली पूनम बघेल घायल हुए हैं। सभी घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button