ताज़ा खबरसंसार

North Korea ने फिर किया Ballistic Missile का परीक्षण, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

The live ink desk. उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलों (Ballistic Missile) का परीक्षण करते हुए पूर्वी सागर (जापान सागर) की दिशा में करीब दस मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया की संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये मिसाइलें राजधानी प्योंगयांग के निकट स्थित सुनान क्षेत्र से प्रक्षेपित की गईं।

दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया यह तीसरा बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile)  परीक्षण है। प्रक्षेपित मिसाइलें (Ballistic Missile)  जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईज़ेड) के बाहर समुद्र में गिरीं। दक्षिण कोरिया और जापान दोनों ने इस कदम को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि संभावित अतिरिक्त परीक्षणों की आशंका को देखते हुए निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। मिसाइल प्रक्षेपण से जुड़ी सूचनाएं अमेरिका और जापान के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का संयुक्त रूप से आकलन किया जा सके।

यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका सोमवार से अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहे हैं, जो करीब 11 दिनों तक चलेगा। उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों का विरोध करता रहा है और उन्हें अपने खिलाफ सैन्य तैयारी करार देता है। हालांकि सियोल और वाशिंगटन का कहना है कि यह अभ्यास पूरी तरह रक्षात्मक उद्देश्य से किए जाते हैं।

इससे पहले उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने भी संयुक्त सैन्य अभ्यासों की आलोचना करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि इन्हें जारी रखा गया तो इसके “गंभीर और अकल्पनीय परिणाम” हो सकते हैं। हाल के दिनों में उत्तर कोरिया ने अपने युद्धपोत चोए ह्योन से रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का भी परीक्षण किया है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button