Doctor’s advice: सप्ताह में एक बार अवश्य लें आयरन की गोली
लोहिया इंटर कालेज सागरपुर में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन
भदोही (राजकुमार सरोज). लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर में बुधवार राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर दुर्गागंज के अधीक्षक ने साफ-सफाई, संक्रामक रोगों आदि से बचने के उपायों, नियमित टीकाकरण, एनीमिया आदि की जानकारी दी। अधीक्षक ने बच्चों को नियमित हाथ धुलने, स्वच्छ कपड़े पहनने, बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धुलने की सीख दी। इसके अलावा बच्चों में होने वाली कामन बीमारियों और एनीमिया के लक्षण और उपचार की जानकारी दी।
यह भी पढ़ेंः निर्धारित समय सीमा में किया जाए शिकायतों का निस्तारणः सीडीओ
यह भी पढ़ेंः निशुल्क कोचिंग के लिए प्रतियोगी छात्रों को देनी होगी परीक्षा
यह भी पढ़ेंः विजय मिश्र ने रींवा में बेटे के नाम खरीदी थी 10 करोड़ की जमीन
आरबीएस के टीम डॉ राजीव द्वारा बताया गया कि एनीमिया की बीमारी किस वजह से होती है और इसका उपचार कैसे किया जा सकता है। डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि सप्ताह में एक बार सभी को आयरन की गोली अवश्य लेनी चाहिए, ताकि कमजोरी दूर हो सके। इस दौरान डाक्टरों की टीम ने कुछ बच्चों का रिफ्लेक्शन टेस्ट किया, जिसमें कुछ बच्चों को चश्मे का नंबर आया। इस दौरान आंख की जांच करवानेवाले बच्चों को निशुल्क चश्मा देनेकी घोषणा की गई।
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा आराधना और दूसरा स्थान पाने वाला छात्र अखिलेश और तीसरे स्थान पर रहे छात्र नीतीश कुमार को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद बिंद, एएनएम उर्मिला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गीता देवी, दुर्गेश पांडेय, अशोक कुमार, कैलाश नाथ मौर्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी, सुषमा देवी, सोना देवी, श्याम कुमारी इत्यादि मौजूद रहीं।

