ताज़ा खबरभारत

पंजाब में आतंकी खतरा टला, सीमा पार से आए हैंड ग्रेनेड संग दो गिरफ्तार

The live ink desk. पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने समय रहते कार्रवाई करते हुए संभावित आतंकी हमले को विफल कर दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू निवासी गिल्लवाली (फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी मोठांवाली (मोगा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद ग्रेनेड सीमा पार संचालित अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका इस्तेमाल राज्य में शांति भंग करने के लिए किया जाना था।

एआईजी, सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मोगा-फिरोजपुर रोड पर कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी घटना टल गई है। मामले में जुड़े अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button