पूर्वांचल

वन स्टाप सेंटरः एक ही छत के नीचे महिलाओं की सभी समस्याओं का समाधान

ग्राम पंचायत रमईपुर में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). निदेशक, महिला कल्याण के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरांग राठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा लगातार वन स्टाप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।

गुरुवार को लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किए जाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पूरी जानकारी दी गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी और लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ेंः Educational Federation: शिवपूजन अध्यक्ष, दिलीप कुमार बने महामंत्री

यह भी पढ़ेंः प्रगतिशील प्रदेश के नाम से जाना जाता है उत्तर प्रदेशः सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ेंः बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट करने के आठ अभियुक्त गिरफ्तार

महिला शक्ति केंद्र रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार गुप्ता आंकड़ा विश्लेषण ने संयुक्त रूप से बताया कि वन स्टाप सेंटर में किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं जैसे-मेडिकल, पुलिस, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, परामर्श व अस्थायी शेल्टर दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर- 1090, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया, महिला शक्ति केंद्र प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती डिस्टिक कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार आनंद कुमार पाल,  समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यापक एवं आंगनबाड़ी सहायिका, आशा मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button