उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

स्वस्थ समाज से ही प्रगति करेगा देशः शम्सुज्जमा अंसारी

भदोही में रविवार को निकली स्वास्थ्य व पर्यावरण का संदेश लेकर साइकिल रैली

भदोही (संजय सिंह).  गोपीगंज में रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब की पहल पर निकली साइकिल यात्रा ने स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा गोपीगंज के बड़ा चौराहा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मेवड़ापुर स्थित होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड पहुंची, जहां निदेशक शम्सुज्जमा अंसारी और डॉ. जुबैर अंसारी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान शम्सुज्जमा अंसारी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए लोगों का स्वस्थ रहना अनिवार्य है और इसके लिए नियमित व्यायाम व साइकिल जैसे साधनों को अपनाना जरूरी है।

डॉ. जुबैर अंसारी ने भी लोगों से रोजाना योग और शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ रहो, मस्त रहो” और “वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। यात्रा टीकापुर, कांजी हाउस और जौहरपुर क्षेत्रों से होते हुए मेवड़ापुर चौक पर समाप्त हुई।

इस अभियान में बेचन सिंह, जय प्रकाश दुबे, मोहम्मद राफे, राम श्रृंगार चौधरी, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, महेंद्र यादव, कमलेश कश्यप, सरफराज अहमद, श्याम सुंदर बिंद, विपिन चौधरी, अभी कनौजिया, महमूद आलम, आशीष बिंद, धन शेखर चौधरी, अबू हुरैरा, हिमांशु चौधरी, उज्जवल गुप्ता, मोहम्मद इमरान, आर्यन यादव, आनंद बिंद, शाहिद आबिद, आदर्श बिंद, संदीप बिंद, फैज आलम, नैतिक कनौजिया, ताहा खान, अनुज चौधरी, अनुराग कुमार, रविंद्र बिंद, अजय बिंद, सक्षम बिंद और अंश बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button