अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरभारतराज्य

प्रयागराज हादसे पर प्रधानमंत्री जताया शोक,  दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

नई दिल्ली/प्रयागराज (आलोक गुप्ता).  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने (Cold Storage Collapse) से हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर जारी संदेश में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना (Cold Storage Collapse) से वे व्यथित हैं और पीड़ित परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए समान आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। साथ ही, घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button