आतंकवाद की नर्सरी है पाकिस्तानः भाजपाइयों ने शंकरगढ़ में फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा की गई बयानबाजी पर जताई नाराजगी
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपाइयों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में शनिवार को शंकरगढ़ नगर में बिलावल भुट्टो का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। विश्वभर में आतंकवाद जहां-जहां फैला है, उसकी जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा, 1971 की हार, सर्जिकल स्ट्राइक, कारगिल आदि के बौखलाहट से पाकिस्तान के विदेश मंत्री Bilawal Bhutto का बयान बेहद शर्मनाक है। वह पाकिस्तान की नाकामियों को छिपाने के लिए और विश्व बिरादरी का ध्यान पाकिस्तान की कारस्तानियों से हटाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः 45 लाख की शराब छोड़कर भागे 15-15 हजार के इनामिया शराब तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ेंः सरकारी भवनों तक पहुंचाएं पेयजल पाइपलाइनः जिलाधिकारी
यह भी पढ़ेंः समाधान दिवस पर सुनी गई फरियाद, योजनाओं की जानकारी देकर जानी गई जरूरत

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकते हुए बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “आतंकवाद की जननी पाकिस्तान, होश में आओ होश में आओ” के नारे भी लगाए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, जिला समन्वयक राजेश्वरी तिवारी, शिवराम सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,सुधा गुप्ता,सचिन वैश्य, विपिन सिंह,सुजीत केसरवानी, कुशल जैन, सतीश विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, सौरभ सिंह, अनुपमा वैश्य, उमा वर्मा, रेखा सिंह, बबिता गुप्ता,अखिलेश सिंह, अनुपम सिंह,संतराम गुप्ता, सुनीता समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

