कैम्ब्रिज हाईस्कूल एंड कालेज का परिणाम जारी, सम्मानित किए गए होनहार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कैम्ब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 8, 9 और 11 तक के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अभिभावकों को पूरे सत्र के दौरान कराई गई शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी भी विस्तार से दी गई। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
कक्षाओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी
- नर्सरी से अदिति मिश्रा, आराध्या त्रिपाठी, आकृति पांडेय
- एलकेजी से कृति, अपूर्वा पाठक, कृतिका सिंह
- यूकेजी से देवांश वर्मा, रेहान खान, प्रनीत कुमार
- कक्षा 1 से इशान्या वैश्य, नवनीत प्रताप सिंह, अविरुद्ध वैश्य
- कक्षा 2 से अरहम कादरी, बिलावल हसन, लक्की कुमार
- कक्षा 3 से अवनी सिंह, आरव केसरवानी
- कक्षा 4 से धैर्य सिंह, हयान गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी
- कक्षा 5 से इकरा सिद्दीकी, रूही तिवारी, रितिक सिंह
- कक्षा 6 से ओजस सिंह, आस्था त्रिपाठी, रुकसार शेख
- कक्षा 7 से आस्था मिश्रा, तृषा गुप्ता, साहिल सिंह
- कक्षा 8 से सौम्या केसरवानी, अवनी केसरवानी, अमन राठौर
- कक्षा 9 से उत्कर्ष त्रिपाठी, आयुष मिश्रा, वीर गुप्ता
- कक्षा 11 से शशि वर्मा, वंश केसरवानी और अवन्तिका मोदनवाल
विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक इमरान अहमद ने उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, धर्मराज कुशवाहा, पंकज मिश्रा, मनोज तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, अखिलेश पांडे, दीपक केशरवानी, बृजेश मिश्रा, रीतु सुसारी, रेखा सिंह, रीना गोस्वामी, सिम्मी गुप्ता, ऊषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता, सीमा सिंह, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


