अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

हाथ में आया सालभर की मेहनत का परिणाम, मेधावी सम्मानित

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

परिणाम वितरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी और प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम होती है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह ने भी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर संतोष जताया और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—विजय शंकर मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, एल.एन. वर्मा, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, संदीप सिंह, कमलाकर सिंह, राजेश सिंह, पुष्पराज सिंह, शिवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, अनिल कुमार, सुमेश शुक्ला, कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, माया सिंह, सोनाली पांडे, हीरा पांडे, प्रतिमा सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button