Uttar Pradesh में Expressways पर सफर हुआ महंगा: नई टोल दरें प्रभावी

लखनऊ (विजय मिश्र). उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे (Expressway) पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल चुकाना होगा। राज्य की एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का संचालन करने वाली संस्था यूपीडा (UPEIDA) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित टोल दरें लागू कर दी हैं। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हैं और इनमें औसतन करीब दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
यह संशोधन प्रदेश के चार प्रमुख मार्गों—आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे—पर लागू होगा। इन मार्गों पर पहले टोल प्लाजा से अंतिम टोल प्लाजा तक की यात्रा के लिए निर्धारित एकमुश्त शुल्क में बदलाव किया गया है।
यूपीडा (UPEIDA) के प्रवक्ता के अनुसार, टोल दरों में यह वृद्धि महंगाई, रखरखाव खर्च और संचालन लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए की गई है। इससे रोजाना इन एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले निजी वाहन चालकों के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन क्षेत्र पर भी सीधा असर पड़ेगा।
संशोधित टोल दरें (सिंगल जर्नी)
दो/तीन पहिया व ट्रैक्टर
- आगरा-लखनऊ: 335 रुपये
- पूर्वांचल: 350 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 315 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 145 रुपये
कार/जीप/वैन (हल्के मोटर वाहन)
- आगरा-लखनऊ: 675 रुपये
- पूर्वांचल: 700 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 635 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 295 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस
- आगरा-लखनऊ: 1065 रुपये
- पूर्वांचल: 1105 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 1000 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 440 रुपये
बस/ट्रक
- आगरा-लखनऊ: 2150 रुपये
- पूर्वांचल: 2240 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 2025 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 845 रुपये
भारी मशीनरी/3-6 धुरी वाले वाहन
- आगरा-लखनऊ: 3290 रुपये
- पूर्वांचल: 3430 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 3100 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 1345 रुपये
सात या अधिक धुरी वाले ओवरसाइज्ड वाहन
- आगरा-लखनऊ: 4230 रुपये
- पूर्वांचल: 4400 रुपये
- बुन्देलखण्ड: 3980 रुपये
- गोरखपुर लिंक: 1755 रुपये

One Comment