अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस पर हमला, ग्राम प्रधान संग चार गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन उपनिरीक्षक और दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बहरिया थाना क्षेत्र से मिली सूचना के आधार पर टीम जुगनीह गांव से जुड़े एक मामले के आरोपितों की तलाश में फूलपुर क्षेत्र के अगहुआ गांव पहुंची थी। बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति गांव के प्रधान मोहम्मद सलीम खान के घर में छिपे हुए हैं।

शनिवार को जैसे ही पुलिस टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची, उसी दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम खान और उसके साथियों ने विरोध करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीन उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण करते हुए हमले में शामिल मोहम्मद अबरार खान, ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम खान, अर्जखान और फ़राज़ खान को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त विवेक यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button