अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

कैंब्रिज स्कूल एंड कालेजः अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ नये सत्र का आगाज

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ स्थित कैम्ब्रिज स्कूल एंड कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच हुई। इस अवसर पर आयोजित “अखंड रामचरितमानस पाठ” और भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संगीत और संस्कारों का संतुलित समावेश देखने को मिला, जिसने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई प्रेरणा प्रदान की।

सत्रारंभ के मौके पर विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर नवागंतुकों का अभिनंदन किया गया। साथ ही आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। नए सत्र को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नया शैक्षिक सत्र नई उम्मीदों और संभावनाओं के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष (यमुनापार, भाजपा) विभवनाथ भारती, प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, धर्मराज कुशवाहा, पंकज मिश्रा, मनोज तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, अखिलेश पांडे, दीपक केशरवानी, इमरान अहमद, अनुभव पांडेय, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, रेखा सिंह, रीना गोस्वामी, मधु, सोमवती, उषा, आभा मिश्रा, प्रीती, वंदना, निहारिका, अंजू गुप्ता, रुचि शुक्ला और कोमल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button