स्टेट चेस चैंपियनशिप के अव्वल दो छात्रों को बारा विधायक ने किया सम्मानित
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). बारा विधायक डा. वाचस्पति ने स्टेट चेस चैंपियनशिप में अव्वल स्थान पाने वाले दो छात्रों को सम्मानित किया। विकास खंड शंकरगढ़ के निराला नगर निवासी प्रशांत शुक्ला पुत्र कृष्ण चंद्र शुक्ला और विजय सिंह पुत्र बृजेश सिंह (निवासी शंकरगढ़) ने कौशांबी में हो रहे यूपी स्टेट चेस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और प्रयागराज में 5वां स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ेंः अज्ञात वाहन की टक्कर से फूलपुर के दो युवकों की मौत, एक घायल
यह भी पढ़ेंः एसडीएम और तहसीलदार ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल
यह भी पढ़ेंः अल्पसंख्यक अधिकार दिवसः गजल और शायरी से दिया एकता का संदेश
यह भी पढ़ेंः समाजसेवी शाहिद खान ने बाबा हरिहरनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन
प्रशांत और विजय सिंह की सफलता पर रविवार को बारा विधायक वाचस्पति शंकरगढ़ निवासी कृष्ण चंद्र शुक्ल के आवास पर पहुंचे और प्रतिभाशाली छात्रों को अंगवस्त्र और घड़ी देकर सम्मानित किया। बारा विधायक ने कहा, हमें अपनी विधानसभा के बच्चों पर गर्व है, जो पढ़ने के साथ-साथ खेल में भी क्षेत्र का नाम उत्तर प्रदेश में रोशन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमें भी गर्व होता है कि हमें ऐसे छात्रों का सम्मान करने का मौका मिलता है।
विधायक ने कहा आगे जो मदद या सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। सावित्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विनोद त्रिपाठी ने कहा, ऐसे होनहार छात्रों के ऊपर ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्भर है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के गुरु एवं मार्गदर्शक राघवेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया। कहा, मुझे खुशी है कि हमारे समाज के साथ-साथ क्षेत्र में आज भी ऐसे अध्यापक मौजूद हैं, जो कि बच्चों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उनके अंदर शिक्षा जगत के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का ज्ञान देते हैं। इस मौके पर डॉ. विनोद त्रिपाठी, कामता प्रसाद शुक्ल, अनोद त्रिपाठी, मुकेश पाठक, राजदेव द्विवेदी, गणेश चंद्र, उमेश शुक्ला, धनंजय पांडेय, हृदय नारायण सिंह उर्फ डॉ नाती आदि लोग उपस्थित रहे।