बाइक पर तीन सवारी करने वाले दर्जनभर लोगों ने भरा जुर्माना
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लेप्रोसी चौराहा, बांगड़ धर्मशाला चौराहा में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को तीन लोगों को बैठाकर न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया और 12 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
यह भी पढ़ेंः 28 जनवरी तक भरा जाएगा मदरसा बोर्ड का परीक्षा फार्म
यह भी पढ़ेंः संदिग्ध दशा में लगी आग में खाक हो गई गृहस्थी
यह भी पढ़ेंः डेंटल करिकुलम में जल्द शुरू होगा ब्रिज कोर्सः डा. विवेक
इसके अतिरिक्त वाहनों में हूटर, सायरन व प्रेशर हार्न के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त जागरूकता अभियान में सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी जैसे- दो पहिया वाहन चालक, हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाये, नशे की हाल में वाहन न चलाएं, रेड सिग्नल को पार न करें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, की सीख दी गी।
इस अभियान के दौरान सुरेश कुमार मौर्य (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल), सुरेंद्र सिंह (यात्रीकर अधिकारी), विक्रांत सिंह (यात्रीकर अधिकारी), रामसागर (यात्रीकर अधिकारी) के साथ प्रवर्तन दल के सिपाही मौजूद रहे।

