पूरा हुआ मेसी का सपना, 36 साल बाद अर्जेंटीना ने जीता वर्ल्ड कप
पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुए मैच का फैसला, फ्रांस के स्टार प्लेयर किलियन एंबाप्पे ने लगाई हैट्रिक
नई दिल्ली (the live ink desk). रविवार की रात खेले गए फीफा वर्ल्ड कप (fifa world cup) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट (Penalty Shootout) में 4-2 से फ्रांस को हराकर चमचमाती ट्राफी अपने नाम कर ली। कतर के लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) में फाइनल का रोमांच देखते बना। महान प्लेयर लियोनेस मेसी (player lioness messi) ने दो और किलियन एंबाप्पे (kilian mbappe) ने तीन गोल दागे। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना 36 साल के बाद विश्व विजेता बना। फीफा वर्ल्ड कप जीतने के साथ मेसी (Lionel Messi) का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हो गया। यह विश्वकप लियोनेल मेसी का आखिरी विश्वकप था।

अर्जेंटीना (Argentina) ने 1978 और 1986 के बाद 2022 में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। निर्धारित 90 मिनट तक फाइनल का रोमांचक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। इस दौरान लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने एक गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। मेसी के इस जवाब में किलियन एंबाप्पे ने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट खेला गया, जिसमें अर्जेंटीना ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने कहा, यह उनका आखिरी विश्वकप

पेनल्टी शूटआउट तक चले दिल थाम देने वाले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप पर अपना कब्जा जमा लिया। फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और स्टार प्लेयर किलियन एंबाप्पे ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन किया। विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए किया गया। इसके पहले 1994 में ब्राजील और 2006 में इटली ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीता था। यह संयोग की ही बात है कि इटली ने फ्रांस को हराया था। और, 2022 में फिर से फ्रांस को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारना पड़ा।

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले एंबाप्पे दूसरे खिलाड़ी हैं। साल 1966 में इंग्लैंड ने ज्योफ हर्स्ट ने हैट्रिक लगाई थी। किलियन एंबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल आठ गोल किए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने और गोल्डन बूट जीता। इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप के 14 मैच में उनके कुल 12 गोल हो गए हैं। विश्व के महानतम फुटबाल प्लेयर पेले ने भी ब्राजील के लिए 14 वर्ल्ड कप मैच में 12 गोल किए थे। इसके अलावा 26 मैच खेलकर मेसी (Lionel Messi) ने भी 13 गोल किए हैं।


