अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य
एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम का कार्य़क्षेत्र बदला, गणेश कनौजिया पहुंचे बारा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम बारा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मौजूदा समय में एसडीएम बारा के पद पर तैनात प्रेरणा गौतम को अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।
उनके स्थान पर अपर उप जिलाधिकारी, सदर के पद पर कार्यरत रहे गणेश कनौजिया को प्रेरणा गौतम के स्थान पर तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बारा चंदन यादव को अपने पद के साथ-साथ तहसीलदार बारा का कार्यभार सौंपा गया है, जो अग्रिम आदेश तक तहसील बारा की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।


