पश्चिमांचल

प्रयागराज में बोले शिवपाल यादव- मेरा पूरा जीवन समाजवादी पार्टी को समर्पित

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव के बाद एक समाजवादी पार्टी में वापसी करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा, मेरा पूरा जीवन समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित है। मुझे, अब किसी पद की लालसा नहीं है और न ही कोई शिकायत। सपा में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को स्थानीय पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी हमारी अपनी पार्टी है। ‘नेताजी’ की बनाई हुई पार्टी है। मैं, आजीवन इसी में रहूंगा। 

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के मुद्दे पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा, वह पहले भी नेता विरोधी दल रह चुके हैं। इस समय अखिलेश यादव यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा मौजूदा भाजपा सरकार के द्वारा विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई है। कहा, पार्टी में संगठन का असली काम होता है। हमारा संगठन मजबूत है।

यह भी पढ़ेंः इस देश में 3.86 लाख रियाल हो गई एक अमेरिकी डालर की कीमत

यह भी पढ़ेंः Jammu and Kashmir: सेना और पुलिस के संयुक्त आपरेशन में तीन आतंकवादी ढेर

यह भी पढ़ेंः घने कोहरे के कारण रेलिंग से टकराकर हाईवे से नीचे उतरी बस, एक यात्री की मौत

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से माहौल बन रहा है, उससे बदलाव तय है। हम भी विपक्ष में रहे हैं,लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार तो विपक्ष को ही खत्म करना चाहती है।भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का कानून व्यवस्था और महंगाई पर की कंट्रोल नहीं है। अब जनता केंद्र और प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। जनता के मुद्दों कोलेकर अब लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा, वह पार्टी को मजबूती प्रदानकरनेमें लगे हैं, उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरे मनोयोग से उसका पालन करेंगे।

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा, मौजूदा सरकार ने जो बुलडोजर कल्चर शुरू किया है, आने वाले दिनों में उसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक दिन पहले  छात्रों के ऊपर की गई फायरिंग, लाठीचार्च को दुखद करार दिया। कहा, यह छात्रों के भविष्य पर प्रहार है। कहा, दिनोंदिन समाजवादी पार्टी मजबूत हो रही है। आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। मजबूत दावेदारों कोचुनावी मैदान में उतारा जाएगा। इसके पूर्व सोमवार को प्रयागराज आने के दौरान शिवपाल यादव का पड़ोसी जनपद के कुंडा में जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button