अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

SLV इंटर कॉलेज का 100%परिणाम, सचिन ने 95.5% अंक के साथ मारी बाजी

प्रयागराज (आरके सिंह). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही करछना क्षेत्र के विद्यालयों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। पचदेवरा स्थित एसएलबी इंटर कॉलेज, चनैनी ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।

विद्यालय के हाईस्कूल वर्ग में सचिन कुशवाहा (पुत्र चंद्रसेन कुशवाहा) ने 95.5% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि समीर मौर्य (पुत्र समरजीत) ने 94% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट वर्ग में अपराजिता वर्धन (पुत्री शिवनारायण कुशवाहा) ने 90% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष सभी पंजीकृत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जिससे संस्थान का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परिसर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल देखा गया।

मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित कक्षाओं, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। छात्रों का कहना था कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या मोबाइल आधारित पढ़ाई के, केवल स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर यह उपलब्धि हासिल की।

शिक्षकों ने बताया कि निरंतर आंतरिक मूल्यांकन, समयबद्ध तैयारी और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अभ्यास ने छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्रीय स्तर पर यह परिणाम अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button